सदियों से रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है| रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रति है, इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है इसके बदले भाई अपने बहन की सदैव रक्षा करने का वचन देता है | इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार 22 अगस्त यानि रविवार को मनाया जाएगा |
रक्षाबंधन के दिन इन देवताओं को बांधे राखी, दूर होगी परेशानियां
गणेश जी (Ganesh Ji)
गणेश जी को देवताओं में प्रथम पूज्य माना जाता है, गणेश जी की पूजा सबसे पहले होती है| गणेश जी को लाल रंग प्रिय है, गणेश जी को लाल रंग की राखी बांधने से सभी विध्न दूर हो जाएगें|
श्री कृष्ण (Shri krishna)
रक्षाबंधन के दिन भगवान श्री कृष्ण को राखी बांधने से सारे कष्ट परेशानियां दूर हो जाती है, जिस प्रकार भगवान श्री कृष्ण ने चीर हरण के समय चीर बढ़ाकर द्रौपदी की लाज बचाई |
भगवान शिव (shiv ji)
रक्षाबंधन का त्यौहार सांवन महीने के आखिरी दिन पड़ता है | सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना है | मान्यता है रक्षाबंधन के दिन भगवान भोलेनाथ को राखी बांधने से सभी मनोकामनाएं पूरी होगी|
हनुमान जी (Hanuman Ji)
रक्षाबंधन के दिन बजरंगी बली हनुमान जी को राखी बांधने से कुंडली में मंगल ग्रह का प्रभाव कम होता है और बल बुद्धि प्राप्त होती है| हनुमान जी को लाल रंग प्रिय है, हनुमान जी को लाल रंग की राखी बांध सकते हैं|
0 टिप्पणियाँ