Ganesh Chaturthi 2021: गणेश चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि

 



Ganesh chaturthi 2021 date : गणेश चतुर्थी का त्यौहार इस साल 10 सितंबर यानि आज से शुरू हो रहा है | सब देवों मे प्रथम मानन

हरतालिका तीज के अगले ही दिन से गणेश चतुर्थी का पर्व की शुरुआत हो जाती है| पूरे 10 दिनों के लिए गणेश भगवान हमारे घर पर आते है |

पूरे जोर शोर और उत्साह से गणेश जी का स्वागत किया जाता है |हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को  गणेश जी  का जन्म हुआ था |

10 वें दिन 19 सितंबर को गणेश जी का विसर्जन किया जाता है | गणेश जी का विसर्जन अनंत चर्तुदस के दिन होता है |

गणेश जी को सब देवों मे प्रथम पूज्य माना गया है | सबसे पहले पूजा भगवान गणेश की की जाती है | भगवान गणेश जी के आर्शीवाद से आपके  घर में सुख,  शांति, वैभव और सौभाग्य की प्राप्ति होती है |

गणेश चतुर्थी पूजन  का शुभ मुहूर्त (Ganesh Chaturthi subh muhurat

गणेश चतुर्थी पूजन का शुभ मुहूर्त आज दोपहर 12 बजकर 17  मिनट से शुरू होकर रात 10 बजे तक रहेगा |

जानिए गणेश चतुर्थी पर कैसे करें गणेश जी की पूजा (Ganesh Chaturthi puja vidhi )

  • गणेश चतुर्थी वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें |
  • फिर मिट्टी के गणेश जी बनाएं
  • एक कलश में जल भरे और कलश के  मुख को  कपड़ा  से बांधे |
  • श्री गणेश जी का पूजन सिंदूर, दूर्वा, घी और पूरे विधि विधान से करें |
  • पूजन करने के बाद गणेश जी की आरती गाएं, जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा ये आरती गाएं |
  • इसके बाद भोग लगाएं | गणेश जी का प्रिय भोग मोदक है, अपने अनुसार 21 मोदक का भोग लगाएं |
  • 10 दिन तक चलने वाले गणेश चतुर्थी के इस पावन त्यौहार की मूर्ति को एक,  तीन, सात और नौ दिनों के लिए

गणेश जी का भोग लगाते समय एक चीज का ध्यान रखें तुलसी की पर्ती का इस्तेमाल न  करें |


णेश जी के भोग में तुलसी की पर्ती का इस्तेमाल क्यों नहीं होता?

कभी आपने सोचा है ऐसा क्यो भगवान गणेश तुलसी की पर्ती से भोग स्वीकार क्यों नहीं करते |

मान्यता है तुलसी जी ने भगवान गणेश जी को लंबोदर और गजमुख कहकर शादी का प्रस्ताव दिया | इससे नाराज होकर भगवान गणेश ने तुलसी जी को श्राप दिया|

गणेश जी के पूजन के दौरान परिक्रमा का भी महत्व है |

  • गणेश चतुर्थी के दिन इन रंगों के वस्त्र न पहने?

इस दिन काले या नीले रंग के वस्त्र न पहनें, पीले या लाल रंग के वस्त्र पहने |

  • गणेश चतुर्थी के दिन भूलकर भी न करें चंद्रमा के दर्शन

गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा के दर्शन भूलकर भी न करें | यदि भूलवश दर्शन कर भी ले तो जमीन से उठाकर एक पत्थर पीछे की ओर फेंक दे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ