Man Mera kahana Nahin To Pachtayega
मान मेरा कहना,नहीं तो पछतायेगा।
मिट्टी का खिलौना, मिट्टी में मिल जायेगा।
मात पिता तेरा, कुटुंब कबीला।
विपदा पड़े पर, कोई ना किसी का।
एक दिन हंसा, अकेला उड़ जायेगा।
मिट्टी का खिलौना,मिट्टी में मिल जायेगा।
मान मेरा कहना,नहीं तो पछतायेगा||
बेटा बेटा क्या करता है।
बेटा तेरा एक दिन,
पडोसी बन जायेगा।
मिट्टी का खिलौना,मिट्टी में मिल जायेगा।
मान मेरा कहना,नहीं तो पछतायेगा
बेटी बेटी क्या करता है।
बेटी तेरी एक दिन,
जवाई ले जायेगा।
मिट्टी का खिलौना, मिट्टी में मिल जायेगा।
मान मेरा कहना,नहीं तो पछतायेगा ||
पडोसी पडोसी क्या करता है।
पडोसी तो एक दिन,
जला कर चला जायेगा।
मिट्टी का खिलौना,
मिट्टी में मिल जायेगा।
मान मेरा कहना,नहीं तो पछतायेगा||
धन दौलत तेरे, कोठी रे बंगले।
इन से ममता, छोड़ दे पगले।
सब कुछ तेरा, यही रह जायेगा।
मिट्टी का खिलौना,मिट्टी में मिल जायेगा।
मान मेरा कहना,नहीं तो पछतायेगा
मनुस्ये जनम तूने, पाया रे बन्दे।
जैसा बीज बोया तू ,वैसा फल पायेगा।
मिट्टी का खिलौना, मिट्टी में मिल जायेगा।
मान मेरा कहना,नहीं तो पछतायेगा
Singer : aniruddhacharyaji
Song : man mera kahana nahin to pachtayega
0 टिप्पणियाँ