सभी रूप में आप विराजो, त्रिलोकी रानाथ जी
सारी दुनिया तुमको पूजे, राधा जी के साथ जी
रूप चतुभुज लगे सलौना
चार भुजा के नाथ जी
नाथ द्वारा में आप विराजे
बन करके श्री नाथ जी
दाड़ी में थारो हीरो चमके
मुकुट विराजे माथ जी
सारी दुनिया तुमको पूजे,
राधा जी के साथ जी
बीच समंदर बसी द्वारका
जहां द्वारका नाथ जी
जगन्नाथ में आप बसे
जहां जगत पसारे हाथ जी
जगन्नाथ का होवे कलेवर
जीमे दुनिया सार जी
सारी दुनिया तुमको पूजे
राधा जी के साथ जी
नर नारायण सुंदर पर्वत
बहती गंगा साथ जी,
करी तपस्या नारायण ने
बनके बद्रीनाथ जी
तिरूमल में बालाजी है
तिरूपति लक्ष्मी नाथ जी
सारी दुनिया तुमको पूजे
राधा जी के साथ जी
सभी रूप में आप विराजो
त्रिलोकी रानाथ जी
सारी दुनिया तुमको पूजे
राधा जी के साथ जी
0 टिप्पणियाँ