पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सावन (Sawan) का महीना भगवान शिव की उपासना का महीना माना जाता है|सावन माह बहुत ही पवित्र माना जाता है| जो मनुष्य सावन माह में भगवान शिव की श्रद्धा भक्ति से पूजा अराधना करता है, उस पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है और भगवान शिव उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं| सावन के महीने में भोलेनाथ के भक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर आते हैं, और हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल भरकर शिव जी पर चढ़ाते हैं|
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल सावन महीना 25 जुलाई से 22 अगस्त तक रहेगा |
सावन महीने (2021) में पड़ने वाले सोमवार
पहला सावन सोमवार – 26 जुलाई 2021
दूसरा सावन सोमवार – 2 अगस्त 2021
तीसरा सावन सोमवार – 9 अगस्त 2021
चौथा सावन सोमवार – 16 अगस्त 2021
सावन सोमवार पूजा विधि
- सावन के सोमवार के दिन सुबह सुबह स्नानादि कर लें |
- मंदिर में बैठकर भगवान शिव की अराधना कर लें |
- मंदिर में जाकर शिवलिंग पर दूध दही पंचामृत से भोलेनाथ का अभिषेक करें|
- उसके बाद बेल पते, धतूरा, भांग, फूल धूप, दीप, पुष्प, फल, आदि चढ़ाएं और मन में ओम नमः शिवाय या शिव मंत्र का उच्चारण करें |
- उसके बाद सोमवार कथा पढ़े |
इस प्रकार भोलेनाथ की पूजा श्रद्धा भाव से करने से भगवान शिव का आशीर्वाद सदैव बना रहता है, सभी मनोकामनाएं को पूर्ण करके मनोवंछित फल प्रदान करते हैं|
Read more : Shiv Aarti | Shiv Ji ki Aarti | Om Jai Shiv Omkara
Read more :Shiv Chalisa | Shiv Chalisa In Hindi lyrics |शिव चालीसा
0 टिप्पणियाँ