Hariyali Teej 2021 : हरियाली तीज के दिन स्त्रियां भूलकर भी न करें ये काम

 



हरियाली तीज महिलाओं का सबसे प्रिय त्यौहार माना जाता है| इस दिन सुहागन स्त्रियाँ अपने पति की लंबी आयु और खुशहाली के लिए व्रत रखती है|

यह व्रत भी सब व्रतों में कठिन माना जाता है, क्योंकि इस व्रत को स्त्रियाँ  बिना अन्न जल खाएं रहती है| इस व्रत को रखने से दांपत्य जीवन की परेशानियां भी  दूर होती है|

हरियाली तीज का पर्व सावन मास के प्रमुख पर्वों में से एक है |सावन का महिना भगवान शिव का प्रिय महीना है |  मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव माता पार्वती के साथ पृथ्वी का भ्रमण करते  हैं और अपने भक्तों पर आशीर्वाद बनाएं रखते हैं | 

ऐसा भी माना जाता है कि इस व्रत को करने से भी माता पार्वती और भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद  पति पत्नी के जीवन में बना रहता है |


हरियाली तीज का व्रत सुहागिन स्त्रियों अपनी  पति की लंबी आयु और खुशहाली के लिए करती है |


हरियाली तीज का महत्व

हरियाली तीज सुहागिन स्त्रियों के लिए बहुत भी महत्वपूर्ण त्यौहार है | स्त्रियां इस दिन का बड़े चाव से इतंजार करती है | इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है|


हरियाली तीज का व्रत करने वाली महिलाएं जान ले ये बात, मिलेगा पूरा आशीर्वाद

तीज का व्रत रखने वाली महिलाओं को हरियाली  तीज की व्रत कथा सुननी चाहिए | बिना कथा सुने व्रत माना नहीं जाता और पूरा फल नहीं मिलता |


हरियाली तीज नाम से भी पता चल रहा है, इस दिन हरे रंग का बहुत महत्व है | सुहागिन स्त्रियां को इस दिन  हाथों में मेंहदी लगानी चाहिए , हरे रंंग की साड़ी पहननी चाहिए और सोलह सिंगार करती हैं | लड़कियां भी हाथों में मेंहदी और हरे रंग का कपड़ा पहनती है |


हरियाली तीज के दिन स्त्रियां भूलकर भी न करें ये काम

  • इस दिन हरे रंग का ज्यादा महत्व है, भूलकर भी सुहागिन स्त्रियां काला या सफेद रंग के कपड़े न पहने |
  • तीज के व्रत करें, इस दिन किसी का दिल न दुखाए , लड़ाई झगड़ा न करें, क्रोध न करें मन को शांत और खुश रहे |
  • हरियाली इस दिन तीज के व्रत  महिलाएं को सोना नहीं चाहिए, व्रत करने वाली महिलाओं का आज के दिन सोना वर्जित है | इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की श्रद्धा और विश्वास से पूजा करें|
  • तीज के व्रत को पारण मुर्हत से पहले नहीं खोलना चाहिए और न बाद में, इससे व्रत का फल नहीं मिलता | इसको मुर्हत में ही खोलना चाहिए | 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ