सुहागिन स्त्रियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार करवा चौथ का त्यौहार होता है | सुहागिन स्त्रियाँ अपने पति की लंबी उम्र , दीर्घायु और खुशहाली के लिए इस व्रत को करती है | इस दिन स्त्रियाँ पूरे दिन कुछ भी नहीं खाती, निर्जला व्रत रखती है और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत खोलती है |
करवा चौथ के दिन सुहागिन स्त्रियाँ भूलकर भी न करें
करवा चौथ के दिन स्त्रियों को कुछ बातों का ख्याल रखना है, कुछ काम जो व्रत रखने वाली स्त्रियाँ भूलकर भी न करें |
- सिलाई बुनाई का काम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ का व्रत रखने वाली स्त्रियों को सिलाई बुनाई का का महिलाएं भूलकर भी न करें | ऐसा करना अशुभ माना जाता है |
- काले रंग के कपड़े न पहने
आज के दिन महिलाएं काले रंग की साड़ी या कोई ओर काले रंग का कपड़ा न पहनने | काला रंग अशुभ माना जाता है | आज के दिन महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहनने | काला या भूरे रंग की साड़ी न पहनने
- अपमान व अपशब्द
आज के दिन महिलाएं किसी का अपमान व किसी से अपशब्द न बोले | किसी का दिल न दुखाए, कड़वे वचन न बोले, झूठ न बोले | इस दिन वाणी पर संयम रखें और वाद विवाद न करें |
- दिन में सोएं नहीं
ज्यादातर महिलाएं दिन में काम करके दोपहर में दो- तीन घंटे की नींद लेती है | पर आज व्रत करने वाली महिलाएं दिन में सोएं नहीं | आज के दिन सोना अशुभ माना जाता है |
0 टिप्पणियाँ