हिंदू पंचाग के अनुसार हर वर्ष धनतेरस का त्यौहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन धंवन्तरि देवता प्रकट हुए थे | इस दिन धन के देवता कुबेर मां लक्ष्मी और धन्वंतरि देवता की पूजा की जाती है |
इस साल धनतेरस का त्यौहार 2 नवंबर मंगलवार को मनाया जाएगा | धनतेरस से ही घरों में दीये जलने और दीपावली के त्यौहार की खुशियों की सोगात शुरू हो जाती है |
धनतेरस का महत्व
मान्यता है इस दिन भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे और उनके हाथों में अमृत से भरा कलश था | धनतेरस पर धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन धान्य की वर्षों होती है | इस दिन भगवान कुबेर की भी पूजा की जाती है |
हिंदू मान्यता के अनुसार साल भर में खरीदारी के लिए धनतेरस का दिन सबसे शुभ माना जाता है |
Dhanteras puja subh muhurat
धनतेरस पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 18 मिनट से लेकर 8 बजकर 11 मिनट तक है |
धनतेरस शापिंग (Dhanteras shopping)
धनतेरस के दिन शांपिग करने का बहुत महत्व माना जाता है | इस दिन खरीदारी करने से घर में सुख समृद्धि बढ़ती है |धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू खरीदने का बहुत महत्व है | इस दिन दुकानों पर बहुत भीड़ होती है | माना जाता है धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है |
इस दिन मिट्टी के दीये खरीदने भी बहुत शुभ माने जाते हैं |
इस साल धनतेरस पर खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त- 11:42 AM से 12:26 AM
गोधूलि मुहूर्त - 05:05 से 05:29 शाम तक
निशिता मुहूर्त - रात 11:16 से 12:07 बजे तक
Dhanteras katha: भगवान विष्णु ने क्यों दिया मां लक्ष्मी को श्राप ?
0 टिप्पणियाँ